झांसी में शुक्रवार को 6554 सैम्पलों की जांच में कोरोना के 39 नए मरीज सामने आए हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10867 पहुंच गई है। साथ ही एक्टिव केस भी बढ़कर 272 हो गए हैं। रिकवरी रेट घटकर 95.89 प्रतिशत हो गया है। वहीं, 13 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया।