फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आज छह फीडरों की बत्ती रहेगी गुल, 10 हजार लोग रहेंगे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। महानगर में जर्जर तारों की मरम्मत का काम चल रहा है। ऐसे में शनिवार को सर्किट हाउस फीडर का ध्यानचंद स्टेडियम क्षेत्र, नंदनपुरा फीडर का ओम शांति ग्रीन्स क्षेत्र, इसाईटोला का गरियागांव, तालपुरा फीडर का आंबेडकर नगर, उन्नाव गेट फीडर का उन्नाव गेट क्षेत्र, बालाजी फीडर का अयोध्यापुरी क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं आएगी। इससे लगभग दस हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। गर्मियों में बिजली से चलने वाले उपकरण नहीं चल पाएंगे। वहीं, इन क्षेत्रों में जलसंस्थान की टंकियां न भरने से पेयजल संकट भी उत्पन्न होगा। घरों तक पानी की सप्लाई नहीं हो सकेगी। उधर, मुख्य अभियंता राजीव माहेश्वरी के मुताबिक रिवैंप योजना के तहत काम के चलते शटडाउन लिया जाएगा।
विज्ञापन



करंट से गाय मरी, आसपास के क्षेत्र की बिजली रही गुल
झांसी। महानगर के रानीमहल पावर हाउस के पास लगे ट्रांसफार्मर व खंभे में करंट आने की वजह से शनिवार को गाय की मौत हो गई। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। मौके पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने दोपहर 12 बजे खंभे से लटके बिजली के तारों को ठीक करवाया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद बिजली सुचारू हो सकी। अवर अभियंता उमेश राजन के मुताबिक ट्रक की टक्कर के कारण तार टूट गए थे, जिससे करंट दौड़ गया। सूचना पर तत्काल ठीक करवाकर बिजली सुचारू कराई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें