झांसी। बाल दिवस के मौके पर शुक्रवार को जनपद के सभी डाकघरों में बच्चों के आधार कार्ड निशुल्क अपडेट किए जाएंगे। इसके पीछे का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को आधार से जोड़ा जाए, जिससे उन्हें भविष्य में सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्तियों और अन्य सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सके। प्रवर अधीक्षक वरुण मिश्रा ने बताया कि यह सुविधा आज अभियान के तहत सभी डाकघरों में उपलब्ध रहेगी। अभिभावक 5 से 15 वर्ष के बच्चों का आधार में अपडेट करा सकेंगे। संवाद