झांसी। महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला और औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी शुक्रवार को झांसी आएंगे। दोनों राज्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के अलावा विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
महिला कल्याण राज्यमंत्री दोपहर 12 बजे बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक विरासत और विकास कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद दोपहर सवा दो बजे सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करेंगी। शाम साढ़े चार बजे कानपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगी। वहीं, औद्योगिक विकास राज्यमंत्री दतिया में मां पीतांबरा के दर्शन करने के बाद सुबह 11 बजे झांसी आएंगे। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करके दोपहर 12:10 बजे बीयू में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां से दोपहर एक बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। ब्यूरो