फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रेलवे डिवीजन और ऑल स्टार क्लब के बीच खिताबी भिड़ंत आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 10:30 बजे होगा क्रिकेट का मुकाबला शाम चार बजे पुरस्कार वितरण
विज्ञापन

झांसी। 55वीं जेडीसीए डॉ. वृंदावन लाल वर्मा लीग कम नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को रेलवे डीएसए मैदान पर खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में रेलवे डिवीजन और ऑल स्टार क्लब की टीमें आमने-सामने होंगी। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध झांसी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (जेडीसीए) की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ 25 अक्टूबर को हुआ था। इस प्रतियोगिता में 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बाद रेलवे डिवीजन और ऑल स्टार क्लब ने फाइनल में जगह बनाई है। जेडीसीए सचिव अजय मिश्रा ने बताया कि फाइनल के मौके पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कनिष्क सिंह मौजूद रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें