गुरसराय। स्वतंत्रता दिवस पर कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कौशल पटेल बिजौरा के नेतृत्व में निकली यात्रा को विधायक प्रतिनिधि ललित पटेल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके साथ राघवेंद्र निरंजन भी मौजूद रहे। एरच चुंगी गुरसराय से शुरू हुई इस यात्रा का समापन पंडवाहा में हुआ। यात्रा में 350 बाइकों पर तिरंगा लिए लोग देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। संवाद