फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महिला जिला अस्पताल में सोमवार से शुरू होगी थायराइड जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अब महिला जिला अस्पताल में आने वाली महिलाओं को थायराइड जांच के लिए बाहर नहीं जाना होगा। अस्पताल में जांच करने वाली मशीन आ गई है और सोमवार से जांच शुरू होगी। महिला जिला अस्पताल में रोजाना औसतन 180 महिलाएं उपचार के लिए आती हैं। महिलाओं को अस्पताल से ही दवाएं दी जाती है। यहां सिर्फ थायराइड को छोड़ सभी जांचें नि:शुल्क होती थीं। मजबूरन महिलाओं को जांच कराने के लिए बाहर जाना पड़ता था। डॉक्टरों का कहना है कि थायराइड की वजह से महिलाओं में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। खासतौर पर गर्भाधारण, गर्भावस्था के दौरान कई गंभीर दिक्कतें हो जाती है। इसलिए अस्पताल आने वाली अधिकांश महिलाओं की जांच कराई जाती है। थायराइड जांच के लिए महिलाओं को बाहर न जाना पड़े, इसलिए अस्पताल प्रशासन ने मशीन की मांग की थी, जो अब आ गई है। सीएमएस डॉ. राजनारायण ने बताया अस्पताल में थायराइड जांच करने वाली मशीन आ गई है। सोमवार से जांच शुरू हो जाएगी। इसके बाद महिलाओं की जांच अस्पताल में ही होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें