फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से लूटी गर्लफ्रेंड: RPF कर्मी बनकर पैसों के साथ युवक की प्रेमिका को भी ले उड़ा ठग, कमरे में की ऐसी हरकत

Sun, 12 Feb 2023 06:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

आरपीएफ कर्मी बनकर आया युवक लूटपाट के बाद लड़की को भी अपने साथ लेकर स्टेशन से रफूचक्कर हो गया। युवक रविवार को दिन भर लड़की की तलाश करता रहा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जनपद के मीरखपुर निवासी युवक मोहित लखनऊ में रहकर पेंटिंग का काम करता है। तीन फरवरी को वह अपने गांव की ही एक लड़की को अपने साथ लखनऊ ले गया था। मोहित का झांसी के अठोंदना में दोस्त उमेश रहता है। दोस्त के कहने पर वह लड़की के साथ शनिवार को झांसी आया था। यहां उसका लड़की के साथ रहने का इरादा था। दिन में वह यहां मकान की तलाश करता रहा, न मिलने पर दोनों वापस स्टेशन पर चले गए। स्टेशन पर उन्हें एक व्यक्ति मिला। उसने अपने आप को आरपीएफ कर्मी बताया। उसने युवक की तलाशी ली।

विज्ञापन

आरोप है कि खुद को आरपीएफ कर्मचारी बताने वाले व्यक्ति ने युवक के 25 हजार रुपये नकद, मोबाइल, आधार कार्ड छीन लिया। इसी दरम्यान एक ट्रेन आ गई, जिसमें से सवारियां उतरने की वजह से स्टेशन पर भीड़भाड़ हो गई।

इसी बीच आरपीएफ कर्मी बनकर आया युवक लड़की को भी अपने साथ लेकर स्टेशन से रफूचक्कर हो गया। युवक रविवार को दिन भर लड़की की तलाश करता रहा। वहीं, लड़की भटकते हुए पुलिस के पास पहुंच गई।
विज्ञापन

लड़की ने बताया कि आरपीएफ कर्मी बनकर आया युवक उसे अपने साथ कमरे पर ले गया था। वहां उसने छेड़खानी की कोशिश की। इस पर वह किसी तरह उसके चंगुल से भाग निकली और पुलिस के पास पहुंच गई। फिलहाल, पुलिस आरपीएफ कर्मी बनकर लूट करने वाले युवक की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें