फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपरार बांध में मिले तीन युवतियों के शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर (झांसी)। शनिवार की शाम मऊरानीपुर के कुरैचा गांव के पास स्थित सपरार बांध से तीन युवतियों के शव बरामद किए गए हैं। शरीर पर चोट के भी निशान मिले हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि तीनों की हत्या करने के बाद शवों को फेंका गया है। फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। चेहरे मोहरे से तीनों युवतियां एक ही परिवार की मानी जा रही हैं।
विज्ञापन

शनिवार की शाम को बांध में तकरीबन पच्चीस वर्षीय एक युवती का शव उतराता हुआ नजर आया था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस अभी शव को बाहर निकाल ही रही थी कि बांध में कुछ ही दूरी पर दो और युवतियों के शव नजर आए। पुलिस ने इन दोनों को भी बाहर निकलवाया और आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की, मगर इनके बारे में कोई भी कुछ बता नहीं सका। पुलिस के मुताबिक दो युवतियां सलवार-कुर्ता पहने हुए हैं, जबकि एक ट्राउजर व टॉप में है। तीनों ही लड़कियां अविवाहित व अच्छे परिवारों की लग रही हैं। इनमें एक युवती 25 साल की, जबकि दो अट्ठारह से उन्नीस साल की बताई जा रही हैं। फिलहाल मौत की वजह पोस्टमार्टम से ही पता चल सकेगी।
सिंचाई विभाग के कर्मचारी ने लड़कियों के शव बहकर आने की सूचना दी थी। तीनों शवों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। शिनाख्त के लिए पास के मप्र के टीकमगढ़ जनपद व आसपास के जिलों को भी कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना दी गई है। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश एस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें