लोहागढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम लोहागढ़ में घर के बाहर खेलते समय तीन वर्षीय मासूम की घर के पास स्थित पोखर में डूबने से मौत हो गई ।
जानकारी के अनुसार उरई निवासी गुलफशा इन दिनों अपने पिता झांसी जनपद के ग्राम लोहागढ़ निवासी भूरे खां के यहां आई हुई थीं । रविवार को परिवार के सभी सदस्य घरेलू कामकाज में व्यस्त थे इसी दौरान गुलफ़सा का तीन वर्षीय बेटा अवान घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह मकान के पास ही स्थित पोखर तक पहुंच गया और उसमें भरे पानी में गिर गया । बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन घर से बाहर निकले और पोखर में गिरे अवान को पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन मासूम के शव को लेकर उरई पहुंचे, वहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया ।