फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पटरी से उतरे मालगाड़ी के तीन वैगन, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
- घटना की जांच के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बृहस्पतिवार की रात झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन के यार्ड में मालगाड़ी के तीन वैगन पटरी से उतर गए। इससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। देर रात तक वैगनों को वापस पटरी पर लाने की कोशिश की जाती रही। रेल अफसर अपनी टीम के साथ मौके पर डेरा डाले रहे। घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

आगरा से चलकर बीना की ओर जा रही मालगाड़ी जीबीजी स्पेशल की तीन बोगियों के पहिये प्लेटफार्म नंबर चार-पांच के पास यार्ड में बृहस्पतिवार की रात 8.45 बजे पटरी से उतर गए। यह घटना उस समय हुई जब मालगाड़ी यार्ड से स्टेशन की ओर जा रही थी। इसी दरम्यान गाड़ी की तीन बोगियों के पहिये पटरी से उतर गए। जानकारी होने पर रेलवे का अमला मौके पर पहुंच गया और देर रात तक बोगियों को वापस पटरी पर लाने की कोशिशें की जाती रहीं। रेल प्रशासन की ओर से घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना यार्ड में होने की वजह से यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें