झांसी। मंडल के प्रत्येक डाकघर में बेटियों के सुकन्या समृद्धि बचत योजना के खाते खुलवाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। डाक विभाग द्वारा 10 फरवरी तक मंडल के झांसी, ललितपुर और जालौन में 30 हजार बेटियों के सुकन्या खाते खोलने का लक्ष्य है।
इस योजना में नौ व दस फरवरी को देशभर में 7.5 लाख खाते खोले जाने हैं। विभागीय अफसरों के अनुसार परिजन अपनी 10 साल से कम उम्र की अधिकतम दो बेटियों का 250 रुपये से लेकर एक हजार रुपये की धनराशि देकर खाता खोल सकते हैं। वहीं निराश्रित परिवार की बेटियों के खाते खुलवाने के लिए एनजीओ से सहयोग मांगा है। यह जानकारी प्रवर डाक अधीक्षक बीके पांडेय ने दी है।