फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीयू में रंगे हाथ पकड़े तीन चोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में हाल ही में चोरी के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिससे वहां तैनात सुरक्षाकर्मी खासी सतर्कता बरत रहे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह तकरीबन चार बजे सुरक्षाकर्मियों को बीयू के एक विभाग की छत पर किसी के मौजूद होने का अहसास हुआ। जाकर देखा तो वहां तीन नाबालिग मौजूद थे। उनके पास से नल की टोंटियां व अन्य सामग्री बरामद की गई। बताया गया कि तीनों नाबालिग दिन में कचरा बीनने का काम करते हैं। नवाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तीनों बाल अपचारियों को बाल संप्रेक्षण गृह ललितपुर भेजा जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें