फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मेडिकल छात्रा के साथ छेड़खानी में एलएलबी के दो छात्र समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। मेडिकल छात्राओं संग छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने बीयू में पढ़ने वाले एलएलबी के दो छात्र समेत तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने उनको जेल भेज दिया है।
बृहस्पतिवार रात बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहीं मेडिकल छात्राओं संग दोपहिया सवार युवकों ने छेड़खानी की थी। छात्राओं के पीछे आ रहे उनके सहपाठी छात्रों ने युवकों को पकड़ लिया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मेडिकल छात्रों ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दो एलएलबी छात्र आर्यन खान निवासी दतिया गेट, अमन निवासी चावला कॉलोनी समेत फरहान निवासी दतिया गेट को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल छात्राओं का कहना था कि तीन युवकों ने पहले उनके ऑटो का पीछा किया और उसके बाद वे अभद्र टिप्पणी करने लगे। एसएसपी राजेश एस के मुताबिक तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें