मोंठ। थाना पूंछ क्षेत्र के सिकंदरा हाईवे मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मोंठ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि प्रेमनगर झांसी निवासी अमित कुमार अपनी पत्नी सविता देवी (23) को बाइक पर बैठाकर सिकंदरा से झांसी जा रहे थे। इसी दौरान झांसी निवासी सेवाराम (60) अपने पुत्र प्रमोद कुमार (26) के साथ बाइक से मोड़ पर मुड़ रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें सेवाराम, प्रमोद कुमार और सविता देवी घायल हो गए। तीनों घायलों को मोंठ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। संवाद