फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रही छात्रा समेत तीन की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- झांसी-ललितपुर हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, मृतकों में छात्रा का भाई भी
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। शुक्रवार शाम ललितपुर से पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रही कार सवार छात्रा, उसके भाई समेत तीन की हादसे में मौत हो गई। झांसी-ललितपुर हाईवे पर उनकी कार झझरघाट के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मेडिकल कॉलेज लाने पर छात्रा ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन




मोंठ के बुढावली गांव निवासी विवेक यादव (23) पुत्र श्रीकांत अपनी मौसेरी बहन ऋतु (28) पुत्री नारायण सिंह को लेकर ललितपुर में परीक्षा दिलाने ले गया था। विवेक के साथ उसका दोस्त आशीष तिवारी (24) भी था। शुक्रवार शाम परीक्षा खत्म होने के बाद तीनों गांव लौट रहे थे। गाड़ी आशीष चला रहा था। जैसे ही वह झांसी-ललितपुर हाईवे से होते हुए वह लोग बबीना के झझरघाट पहुंचे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। आशीष एवं विवेक की मौके पर मौत हो गई जबकि ऋतु गंभीर रूप से घायल हो गई। ऋतु को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें