झांसी। थाना रक्सा के डोंगरी गांव में तीन गोवंश को बंधक बनाकर रखने से मौत होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत की। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। डोंगरी निवासी इमरत राजपूत, महेंद्र राजपूत, राम सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने रक्सा थाने में दी शिकायत में बताया कि गांव में एक व्यक्ति ने तीन गोवंश को बाहर ही बांध रखा है। वह गोवंश को न खाने को कुछ दे रहा न ठंड से बचाव करने का कोई उपाय कर रहा है। गोवंश के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब ग्रामीणों ने विरोध किया तो आरोपी सभी को धमकाने लगा। कुछ देर बाद तीन गोवंश की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो