फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: चलती ट्रेन से न उतर पाने से मां-बाप से बिछडे़ तीन मासूम, जीआरपी ने मिलाया

Wed, 02 Nov 2022 12:22 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सीओ नईम खान मंसूरी के मुताबिक मंगलवार भोर में तीन बच्चे मानिकपुर स्टेशन में एक गाड़ी में रोते हुए मिले थे। पूछताछ में एक बच्चे ने अपना नाम हसनैन (7) बताया। उसने बताया कि माता-पिता चलती ट्रेन से उतर गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर से झांसी की ओर तीन बच्चों के साथ आ रहा दंपती भूलवश गलत ट्रेन में बैठ गया। जैसे ही उनको मालूम चला दंपती ट्रेन से कूदकर उतर गए लेकिन, तीनों मासूम बच्चे नहीं उतर सके। जीआरपी ने इन बच्चों को मानिकपुर स्टेशन पर उतारा। इसके बाद दंपती को वहां बुलाकर तीनों बच्चों को सौंपा दिया गया।

विज्ञापन


सीओ नईम खान मंसूरी के मुताबिक मंगलवार भोर में तीन बच्चे मानिकपुर स्टेशन में एक गाड़ी में रोते हुए मिले थे। पूछताछ में एक बच्चे ने अपना नाम हसनैन (7) बताया। उसने बताया कि माता-पिता चलती ट्रेन से उतर गए। बच्चे ने जीआरपी को अपने पिता का मोबाइल नंबर बताया। इसके बाद पिता को मानिकपुर स्टेशन बुलाया गया। दोपहर को समस्तीपुर (बिहार) मिदौली निवासी मो. हसमत पुत्र मो. जमीर पहुंचा।

उसने पुलिस को बताया कि वह पत्नी के साथ ट्रेन में सवार हो गया लेकिन, गलत ट्रेन होने पर वह पत्नी को लेकर नीचे उतर गया लेकिन, बच्चे ट्रेन में छूट गए। उसके बाद से वह बच्चों की तलाश कर रहा था। जीआरपी ने शिनाख्त कराने के बाद तीनों बच्चों को दंपती के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें