फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आत्महत्या के मामले में फंसाया है तीन कारोबारियों को, जांच कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर मांग की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बड़ा बाजार के तीन कपड़ा कारोबारियों को आत्महत्या के मामले में फंसाया जा रहा है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। आरोपी व्यापारी जांच में पूरा सहयोग करने को तैयार है।
विज्ञापन

यह बात उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष संजय पटवारी के नेतृत्व एसएसपी से मिले व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए कही। झांसी रेडीमेड गारमेंट्स व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित गोदवानी संग व्यापारियों प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा बड़ा बाजार के तीन कपड़ा कारोबारी मनीष अग्रवाल, अमित अग्रवाल व मंची जैन को एक दुकान पर काम करने वाले स्टाफ की आत्महत्या के मामले में फंसाया जा रहा है। मृतक के परिजनों ने प्रेमनगर थाने में 10 लाख के लेनदेन का मामला बताकर मुकदमा दर्ज कराया है। इससे तीनों कारोबारियों के परिजन परेशान हैं और निष्पक्षता से जांच चाहते हैं। तीनों व्यापारी जांच में पूरी तरह से सहयोग के लिए तैयार हैं। प्रतिनिधिमंडल में जितेंद्र कुमार जैन, राकेश पाल्या, अनिल अग्रवाल, मनोज नीखरा, राजेश साहू, शुभम जैन आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें