फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दो गैंगस्टरों को साढ़े तीन साल की जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
- न्यायालय ने दोनों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट) विकास नागर की अदालत ने गिरोहबंद अधिनियम का आरोप सिद्ध होने पर दो अभियुक्तों को साढ़े तीन साल के कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा दोनों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक सूर्यप्रकाश पाठक ने बताया कि जीआरपी थाने की तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अंजना वर्मा ने 24 मार्च 2020 को मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें दतिया के सिविल लाइन निवासी राजेश तिवारी और बांदा के जसपुरा निवासी जगन्नाथ सिंह उर्फ राजा पर संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने का आरोप लगाया था। मामले की पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद दोनों अभियुक्तों को साढ़े तीन साल के कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। जिसकी अदायगी न करने पर अभियुक्तों को तीन-तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें