झांसी। राष्ट्रभक्त संगठन के अध्यक्ष अंचल अड़जरिया पर पिछले दिन जानलेवा हमला कर दिया गया था। कुछ लोग उन्हें कार में डालकर ले गए थे और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। इस घटना को लेकर मामला गरमाया हुआ। बुधवार को अंचल अड़रिया ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। हालांकि, इसी बीच पुलिस ने घटना के तीन आरोपी विशांत अवस्थी उर्फ कंपू, कौशांबी निवासी कार्तिक शुक्ला व अनुकूल तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीपरी बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि तीनों को लहरगिर्द से गिरफ्तार किया गया। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो