फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दिल्ली में हुई लूट के तीन आरोपी ककरबई में पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
ककरबई। दिल्ली के कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र में लूट व हत्या के मामले में वांछित तीन आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कैरोखर गांव से हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आशिक उर्फ समर, दीपू राठौर और ओम सिंह निवासी कैरोखर थाना ककरबई के रूप में हुई है। मिली जानकारी अनुसार दिल्ली पुलिस की टीम ने रविवार को ककरबई पुलिस के सहयोग से मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को कैरोल गांव से पकड़ा। वे भागने की फिराक में थे। सभी आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह समस्त पुलिस स्टाफ व कश्मीरी गेट दिल्ली थाने की पुलिस मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें