टोडी फतेहपुर। ग्राम विक्रमपुरा निवासी हाकिम सिंह उर्फ पप्पू पांचाल ने टोड़ी फतेहपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि 24 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे वह पप्पू गौतम के मकान के पास खड़ा था। तभी मोहन व रमेश पांचाल निवासी ग्राम विक्रमपुरा पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ गाली-गलाौज करने लगे। मना करने पर लाठी-डंडो से हमला कर दिया।लोगों को आता देख वे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद