टहरौली। थाना क्षेत्र के ग्राम लोंडी निवासी जितेंद्र कुमार ने गांव के ही राजेंद्र पटेल और किरन अहिरवार पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि 20 अक्तूबर को वह घर जा रहा था। रास्ते में मिले आरोपियों ने विरोधियों के साथ बैठने का आरोप लगाते हुए उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। आरोपियों ने उसका पैर तोड़ने और छेड़खानी व एससी-एसटी एक्ट के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद