फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: इस बार भी उपभोक्ताओं को नहीं मिली सरचार्ज में छूट

Sat, 22 Jul 2023 11:31 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। जलसंस्थान द्वारा दो साल से सरचार्ज में छूट नहीं दी जा रही है। इससे उपभोक्ता अब बिल जमा करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। वहीं, शासन ने 54 करोड़ रुपये राजस्व का लक्ष्य निर्धारित किया है। जलसंस्थान को इसको वसूलने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
जनपद में 57 हजार कनेक्शन धारक हैं, जिसमें से 21 हजार ऐसे हैं। जिन पर लगभग 50 करोड़ से ज्यादा का बकाया है। कई उपभोक्ता ऐसे हैं, जो बिल तो जमा करना चाहते हैं लेकिन उनको सरचार्ज में छूट का इंतजार है। उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग द्वारा पहले सरचार्ज में छूट दी जाती थी, लेकिन अब नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अधिशासी अभियंता संजीव कुमार के मुताबिक शासन से आदेश नहीं मिलने के कारण सरचार्ज में छूट नहीं दी जा रही है। ऐसे में बिना देर किए उपभोक्ता अपना बिल जरूर जमा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें