फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तृतीय, पंचम और सप्तम सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 नवंबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
दाखिले चलने की वजह से प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर में
विज्ञापन

बीयू ने परीक्षाएं कराने की डेट की तैयार, जल्द लगेगी अंतिम मुहर


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विवि (बीयू) ने विषम सेमेस्टर (तृतीय, पंचम, सप्तम आदि) की परीक्षाएं 11 नवंबर से कराने की डेट शीट बना ली है। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर के मध्य में शुरू कराने का फैसला लिया है। परीक्षा विभाग ने तय किया है कि प्रथम सेमेस्टर को छोड़ अन्य विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 नवंबर से शुरू कराई जाएंगी, जिसकी डेट शीट भी तैयार कर ली है। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर के मध्य में शुरू कराने का फैसला लिया गया है। जिस पर जल्द कुलपति की अंतिम मुहर लगेगी। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर को छोड़ शेष विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 नवंबर से शुरू कराने की डेट शीट तैयार कर ली गई है। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर में कराई जाएंगी।
विज्ञापन



पेपर बनाने के लिए शिक्षकों को भेजे डॉकेट
बीयू प्रशासन ने विषम सेमेस्टर के पेपर बनाकर भेजने के लिए डॉकेट (स्लेबस, प्रारूप, रूमेनेशन बिल, लिफाफे आदि) भेज दिए हैं। शिक्षकों से कहा गया है कि हर हाल में 15 सितंबर तक सेट पेपर का प्रारूप भेज दिया जाए ताकि आगे की तैयारी शुरू हो सके। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें