फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चोरों ने नकदी व आभूषण उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मऊरानीपुर। गुरसराय रोड मऊदेहात निवासी गायत्री देवी ने मऊरानीपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि उसके बच्चे आगरा में पढ़ते है। वह बच्चों से मिलने आगरा गई हुई थी। पति खेती के काम से गांव गए हुए थे। मकान पर ताला लगा हुआ था। 23 नवंबर की शाम 4 बजे पति मकान पर आया तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर लोहे की अलमारी का ताला टूटा था। अलमारी का सारा सामान बिखरा था। अलमारी में रखी नकदी और सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें