फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कैंट इलाके में घुसे चोरों ने लाखों के आभूषण समेत नकदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। कैंट इलाके में घुसे चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात समेत नकदी उड़ा दी। मकान मालिक घर में ताला बंद करके दिल्ली गए थे। सोमवार रात लौटने पर घर का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना सदर बाजार के कैंट निवासी लखन लाल ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी अपने पुत्र के साथ चित्रकूट में रहती है। 5 सितंबर को वह घर में तालाबंद करके अपनी पुत्री से मिलने दिल्ली गए थे। सोमवार रात करीब सवा 12 बजे जब वह घर पहुंचे तब बाहर का दरवाजा टूटा था। वह कमरे के अंदर पहुंचे। अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी के भी ताले बदमाशों ने तोड़ कर उसका पूरा सामान फर्श पर बिखेर दिया था। उनका कहना है कि आलमारी के अंदर सोने-चांदी के लाखों रुपये के जेवर रखे थे। चोर पूरा सामान उठा ले गए। इसके साथ ही आलमारी में करीब 1.30 लाख रुपये नकद ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन, पुलिस को अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा। थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक मुकदमा दर्ज करके बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
72 घंटे बाद भी चोरों का सुराग नहीं लगा सकी पुलिस

झांसी। सीपरी बाजार के पीतमपुरा इलाके में रविवार को धावा बोलते हुए बदमाशों ने खाद कारोबारी के घर से पांच लाख रुपये के जेवरात समेत पांच लाख नकदी उड़ा दी। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कर ली लेकिन, अभी तक पुलिस के हाथ कोई भी सुराग नहीं लगे। पुलिस ने घटना के दिन का सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। इसमें एक कैमरे में संदिग्ध व्यक्ति आते-जाते हुए दिखाई पड़ रहा है लेकिन, उसका हुलिया बहुत साफ नहीं है। पुलिस अफसरों के मुताबिक चोरों की तलाश के लिए तीन अलग-अलग टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें