फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सैन्य ऑफिसर्स बंगले का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाई टीवी समेत सेना की ड्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बबीना कैंट स्थित यूनिट-6 लांसर्स के ऑफिसर्स बंगले का ताला तोड़कर बदमाशों ने अफसरों के घरेलू सामान समेत सेना की वर्दी भी चुरा ली। बंगले का ताला टूटा देखकर हवलदार तरुण कुमार ने बबीना थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यूनिट-6 में तैनात हवलदार तरुण ने पुलिस को बताया कि उसकी ड्यूटी बंगला नंबर 47/01 में लगी है। 17 अक्तूबर को उसके पहुंचने पर बंगले के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। बंगले के भीतर का सारा सामान बिखरा हुआ था। बंगले में तीन अफसर रहते हैं। तीनों ही उस समय बाहर थे। बंगले के अंदर अफसरों के घरेलू सामान रखे थे। चोर अंदर से टीवी, प्रिंटर, ट्राली बैग, इलेक्टि्रक केतली, जूते समेत आर्मी की ड्रेस उठा ले गए। सामान गायब होने के बाद सैन्यकर्मी इसे आसपास तलाश करते रहे लेकिन, न मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी। बबीना इंस्पेक्टर रणविजय सिंह के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें