झांसी। कोतवाली स्थित बड़ागांव गेट बाहर एक कॉलोनी के मकान में घुसे चोर सवा दो लाख रुपये व सामान लेकर भाग गए। मामले में पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना कोतवाली के बड़ागांव गेट बाहर पशुपति कॉलोनी निवासी नीरज मिश्रा अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह परिवार समेत आगे वाले कमरे में सो रहे थे। शुक्रवार रात दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोर पीछे के रास्ते से मकान में घुस गए और अलमारी में रखे सवा दो लाख रुपये व सामान लेकर भाग गए। सुबह जागने पर नीरज को घटना की जानकारी हुई। पुलिस देर रात पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।