फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आवास दिलाने के नाम पर पांच हजार हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम गुढ़ा निवासी आनंद कुमार ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद गांव की पंचायत सहायक माधुरी राजा के पिता देवी सिंह ने आवास स्वीकृत कराने का झांसा देकर उससे पांच हजार रुपये ले लिए। आरोप है कि पैसा दिए एक वर्ष बीत जाने के बाद भी जब आवास की सूची आई, तो उसमें उसका नाम नहीं था। जब आरोपी देवी सिंह से रुपए वापस मांगे, तो वह जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगा। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें