फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पांच सौ बेड के अस्पताल के लिए होगी 376 पदों पर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
- समिति ने ट्रॉमा सेंटर के लिए केंद्र और इमरजेंसी के लिए एमसीआई की गाइडलाइन के अनुसार तैयार की रिपोर्ट
विज्ञापन


- प्राचार्य ने कहा, दिसंबर में अस्पताल शुरू करने की तैयारी

नीरज वर्मा
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में 500 बेड के अस्पताल के लिए फिजिशियन, सर्जन, टेक्नीशियन, नर्स व वार्डबॉय आदि के 376 पदों पर भर्ती होगी। आकलन समिति ने 100 बेड की इमरजेंसी के लिए एनएमसी (नेशनल मेडिकल कमिशन) तथा 100 बेड के ट्रॉमा सेंटर के लिए केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार रिपोर्ट तैयार की है।
मेडिकल कॉलेज में करीब 173 करोड़ की लागत से 500 बेड का अस्पताल तैयार हुआ है। भूतल पर ट्रॉमा सेंटर और प्रथम तल पर इमरजेंसी होगी। इसी बिल्डिंग में एक्सरे, एमआरआई, लैब, ब्लड बैंक होगा। 300 रोगी भर्ती हो सकेंगे। कॉलेज प्रशासन इसे दिसंबर में शुरू करने की तैयारी में जुटा है। विगत दिनों प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने डॉक्टर, पैरा मेडिकल कर्मियों आदि का आकलन करने के लिए समिति गठित की थी, जिसमें डाॅ. नूतन अग्रवाल, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. अंशुल जैन आदि को शामिल किया गया।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि समिति ने रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसमें 376 डॉक्टर, सर्जन, टेक्नीशियन, रेडियोथेरेपिस्ट, नर्स, वार्डबॉय आदि पदों पर भर्ती की जरूरत बताई गई है। समिति जल्द ही रिपोर्ट प्राचार्य को सौंपेगी, जो अपनी मुहर लगाकर शासन को भेजेंगे। नवंबर तक भर्ती प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।


0- ट्रॉमा सेंटर में भर्ती की है ये गाइडलाइन
केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 30 बेड के ट्रॉमा सेंटर के लिए चार न्यूरो सर्जन, एक ऑर्थोपेडिक्स और जनरल सर्जन आदि की जरूरत होती है।


0- ट्राॅमा सेंटर में ये होंगे प्रस्तावित पद
न्यूरो सर्जन 12, प्लास्टिक सर्जन दो, एनेस्थिसिया डॉक्टर पांच, ऑर्थोपेडिक्स डॉक्टर तीन, जनरल सर्जन चार, कैजुअलटी मेडिकल ऑफिसर 30, रेडियोलॉजिस्ट चार, स्टाफ नर्स 70, ऑपरेशन थियेटर टेक्नीशियन 10, रेडियो थेरेपी टेक्नीशियन 12, लैब टेक्नीशियन दो, एमआरई टेक्नीशियन दो, मल्टी टॉस्क वर्कर 24 होंगे।
विज्ञापन


0- इमरजेंसी में ये होंगे
डॉक्टर आठ, सहायक नर्सिंग अधीक्षक चार, सिस्टर इंचार्ज 12, स्टाफ नर्स 100, वार्डबॉय 72 आदि।

0- वर्जन
500 बेड के अस्पताल को दिसंबर में शुरू करने की तैयारी है। स्टॉफ के लिए डॉ. नूतन अग्रवाल और डॉ. सुधीर के नेतृत्व में कमेटी बनाई है। कमेटी की रिपोर्ट पर फैसला कर भर्ती के लिए शासन को भेजेंगे।
डॉ. एनएस सेंगर, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें