फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रोजेदारों की इबादत पर नहीं होगा खलल, सूरज का कम होगा दखल

Sat, 09 Mar 2024 02:03 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और हाल ही में हुई बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि की वजह से झांसी के तापमान में कमी दर्ज की गई है। अमूमन मार्च के महीने में तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस होता है। लेकिन, इस बार न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम के इस मिजाज को रोजेदारों के लिए मुफीद माना जा रहा है।
चांद के दीदार के साथ ही 12 अथवा 13 मार्च से इबादतों के मुकद्दस महीने रमजान का आगाज होगा। इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग सूर्योदय से सूर्यास्त तक भूखे-प्यासे रहकर रोजा रखते हैं और पाक परवरदिगार की इबादत में मशगूल रहते हैं। बता दें कि हर साल रमजान का महीना दस दिन पीछे सरकता है, जिसके चलते इस बार इसकी शुरुआत मार्च माह में होने जा रही है। जबकि, पिछले बीस सालों की बात की जाए तो रमजान का महीना अप्रैल, मई व जून में ही पड़ा है। इन महीनों में अधिकतम तापमान 40 से 48 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। लेकिन, इस बार रमजान की शुरुआत मार्च माह के पहले पखवाड़े में होने जा रही है और इन दिनों तापमान रोजेदारों के एकदम मुफीद बना हुआ है। हालांकि, मौसम विभाग की ओर से 20 मार्च के बाद तापमान में इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन

अक्सर मार्च के महीने में तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस रहता है। लेकिन, पहाड़ों पर बर्फबारी, बेमौसम बारिश और ओलों से तापमान में गिरावट आई है। 20 मार्च के बाद तापमान में इजाफा होने के आसार हैं।

डॉ. आदित्य सिंह, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र

फोटो....

वर्जन...


रमजान का पाक महीना इबादत, रहमत और बरकतों का महीना होता है। इस महीने में रोजेदार रोजे रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। रमजान का महीना बीस सालों बाद मार्च के महीने में पड़ रहा है।
विज्ञापन


मुफ्ती साबिर कासमी
फोटो...

वर्जन...

रमजान का महीना दस दिन पीछे की ओर आता है। अप्रैल, मई, जून के बाद अब रमजान का महीना मार्च में आया है। हालांकि मार्च में गर्मी काफी रहती है। लेकिन, इस बार मौसम का मिजाज ठीक है।

मुफ्ती इमरान, नदवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें