फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विद्यालय में बच्चे थे 13, शिक्षकों ने एमडीएम रजिस्टर में लिख दिए 45

Wed, 18 Oct 2023 11:41 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- बीएसए को प्राथमिक विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन में मिला गोलमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बुधवार को बीएसए ने बंगरा ब्लॉक के आठ विद्यालयों का निरीक्षण किए। इसमें बीएसए को विद्यालयों में बनने एमडीएम में गोलमाल होता मिला। बीएसए ने पाया कि विद्यालय में बच्चे कम थे, जबकि एमडीएम रजिस्टर में बच्चों की संख्या दोगुनी दिखाई गई थी। इस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

बीएसए नीलम ने प्राथमिक विद्यालय मगरपुर में निरीक्षण में पाया कि विद्यालय में मात्र 13 विद्यार्थी उपस्थित थे, जबकि मध्याह्न भोजन के रजिस्टर में 45 विद्यार्थी की उपस्थिति थी। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का कन्याभोज में जाने का बहाना बनाया। प्राथमिक विद्यालय बंदाखिरक में 101 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें से विद्यालय में 13 विद्यार्थी उपस्थित मिले। मध्याह्न भोजन के उपस्थिति रजिस्टर में 35 विद्यार्थी उपस्थित लिखे थे। शिक्षकों ने अभिभावकों के बच्चों को ले जाने का बहाना बनाया। प्राथमिक विद्यालय गडिफेरा मगरपुर में 95 में से सिर्फ 45 विद्यार्थी उपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय बदउआ खिरक का भी निरीक्षण किया। जहां व्यवस्था ठीक मिली। इसके बाद उच्च प्राथमिक क्रमोत्तर सकरार, कंपोजिट विद्यालय सकरार में शिक्षण व्यवस्था ठीक मिली। हालांकि यहां विद्यार्थियों की उपस्थिति कम थी। जिस पर बीएसए ने शिक्षकों को बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर देने को कहा। कंपोजिट विद्यालय मगरपुर में भी उपस्थिति और व्यवस्था ठीक मिली। बीएसए नीलम यादव ने बताया कि मध्याह्न भोजन की एंट्री में गड़बड़ी पर प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें