झांसी। महानगर के बरुआसागर में लंपी त्वचा रोग का संदिग्ध गोवंश मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप का माहौल रहा। हालांकि सूचना पर पहुंची पशु चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद लंपी न होने की बात कही है। एहतियात के तौर पर गोवंश पर लगातार नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर उसको क्वारंटीन किया जाएगा।
बरुआसागर क्षेत्र में लंपी का संदिग्ध होने की शिकायत पर पशुपालन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया। आनन-फानन डॉक्टरों की टीम ने गोवंश की जांच की। इसके साथ ही क्षेत्र में टीमें गठित कर क्षेत्र में अन्य गोवंशों की भी जांच की जा रही है। पशु चिकि त्सक विक्रम सिंह का कहना है कि गोवंश की जांच की गई। जिसमें लंपी की पुष्टि नहीं हुई है। संवाद