दमेले फील्ड के पीछे झाड़ियो में बैठा अजगर सांप
मऊरानीपुर। बृहस्पतिवार की सुबह श्री लक्ष्मण दास दमेले स्टेडियम में टहल रहे लोगों को एक विशाल अजगर नजर आया, जिससे हड़कंप मच गया। अजगर को देखने के लिए वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने बताया कि करीब पांच-छह फीट लंबा अजगर स्टेडियम के पीछे स्थित खेत में रेंग रहा था। कुछ देर में वह झाड़ियों में छिप गया। वन विभाग के कृष्णपाल द्विवेदी ने बताया कि दमेले फील्ड में अजगर सांप होने की सूचना उन्हें शाम को प्राप्त हुई। यदि दोबारा वह नजर आता है तो उसे वन विभाग टीम द्वारा पकड़ा जाएगा। संवाद