फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई वैधानिक प्रक्रिया नहीं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। साइबर फ्रॉड से न सिर्फ आर्थिक नुकसान बल्कि व्यक्तिगत डाटा भी चोरी होता है। डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई वैधानिक प्रक्रिया नहीं है। यदि कोई कॉल आती है, तो तत्काल https://sancharsaathi.gov.com पर सूचना दें। बेहतर होगा अनजानी इंटरनेट कॉलिंग को रिसीव नहीं करें। यह बात मंगलवार को कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में इंटरनेट का सुरक्षित प्रयोग विषय पर हुई कार्यशाला में डीएम अविनाश कुमार ने कही। डीएम ने कहा हर साल फरवरी के दूसरे मंगलवार को विश्व स्तर पर सेफर इंटरनेट डे मनाया जाता है। जिसके तहत ही कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी अधिकारी-कर्मियों को इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना और साइबर फ्रॉड से सुरक्षित रखना है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें