फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सूने मकान से हजारों की चोरी, डीआईजी के आदेश पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। ग्राम खरकासानी निवासी गीता यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि कुछ दिनों के लिए वह अपने ससुराल गई थीं। वह जब 25 जून की शाम को अपने पुत्र के साथ वापस घर लौटीं, तो उनके होश उड़ गए। घर के मुख्य ताले टूटे थे और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोरों ने घर में रखा टीवी, फ्रिज, गैस का चूल्हा, दो सिलिंडर, पंखे, स्टील के बर्तन व अलमारी में रखी नकदी चोरी कर ली। घटना की सूचना डाॅयल - 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पूरे घर की जांच कर वीडियो भी बनाया। आरोप है कि पुलिस चौकी व थाने में आवेदन देने के बाद भी लंबे समय तक मामला दर्ज नहीं किया गया। उप पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें