फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्रेन में हुई चोरी, बिना मदद बंद कर दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। रविवार/सोमवार की रात जीटी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही युवती का बैग चलती ट्रेन से चोरी हो गया। युवती ने मामले की शिकायत रेल मदद पर की। शिकायत दर्ज होने के 15 मिनट बाद ही रेलवे ने बिना कार्रवाई शिकायत को निस्तारित दर्शा दिया। इसके बाद युवती ने फिर से शिकायत दर्ज कराई, लेकिन इस शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
झांसी निवासी समरीन खान जीटी एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच में दिल्ली से झांसी के लिए यात्रा कर रही थीं। ट्रेन जब दिल्ली के फरीदाबाद के पास थी, इसी बीच उनका बैग ट्रेन से चोरी हो गया। बैग में उनका लैपटॉप, टेबलेट और अन्य कीमती सामान रखा था। इसके बाद युवती ने एक्स के माध्यम से रेल मदद पर चोरी की शिकायत दर्ज की। 15 मिनट बाद ही उन्हें एक मैसेज प्राप्त हुआ कि उनकी शिकायत का निस्तारण कर दिया गया है और वह अब इसको लेकर स्टार रेटिंग दे दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर युवती ने फिर से शिकायत की तो उन्हें कहा गया कि वह झांसी पहुंच कर आरपीएफ के पास जाएं। इस पर युवती ने फिर से एक्स पर 15 मिनट में बिना किसी कार्रवाई के निस्तारित की गई शिकायत का स्क्रीन शॉट लगाते हुए बताया कि शिकायत पर कोई एफआईआर तो की नहीं गई, फिर निस्तारण कैसे हो गया। मामले को लेकर जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस प्रकार की कोई भी लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें