फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भाई को बचाने आई बहन पर युवकों ने कुल्हाड़ी से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गरौठा के रमपुरा गांव में विवाद के बाद हो रही मारपीट में अपने भाई को बचाने आई बहन पर युवकों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। रमपुरा निवासी लवकुश घर पर ही मोटर वाइडिंग करने का काम करता है। गांव के ही एक युवक का पंखा खराब हो गया था। शुक्रवार को वह पंखे की मरम्मत कराकर घर ले गया था लेकिन फिर से पंखा खराब हो गया। अपने कुछ दोस्तों को लेकर वह लवकुश के पास पहुंच गया। यहां उन लोगों के बीच विवाद होने लगा। इस दौरान युवक ने अपने अन्य दोस्तों को भी बुला लिया। इन लोगों ने लवकुश को पीटना शुरू कर दिया। यह देखकर लवकुश की बहन रुबी बीच बचाव के लिए आई। युवकों ने उस पर भी लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज भिजवाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें