फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पत्नी के फोन न उठाने से दुखी युवक ने जहर निगलकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। पत्नी के फोन न उठाने से दुखी पति ने जहर निगल लिया। इसके पहले पति ने सात बार पत्नी को फोन किया लेकिन, पत्नी ने फोन नहीं उठाया। जहर निगलने के बाद अचेत हाल में परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। यहां उसकी मौत हो गई। पत्नी पिछले 15 दिनों से मायके में रह रही थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गुरसराय कस्बा निवासी जगमोहन (28) पुत्र मनोज प्राइवेट काम करता था। 28 जून 2017 को उसकी शादी हुई। रक्षाबंधन पर पत्नी खुशबू अपनी दोनों बेटियों को मायके छोड़ आई। बेटा उनको अपने साथ रखना चाहता था लेकिन, बहू तैयार नहीं थी। इसे लेकर उनके बीच विवाद होता था। 15 दिन पहले इसी वजह से विवाद हुआ। नाराज होकर खुशबू मायके चली गई। उसके बाद से दोनों में बातचीत नहीं हो रही थी। शनिवार रात जगमोहन ने पिता मनोज को बताया कि उसने खुशबू को कई फोन किया लेकिन, उसने फोन नहीं उठाया। उसने सात बार कॉल किया। पत्नी के फोन न उठाने पर उसने जहर निगल लिया। उसे मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें