गरौठा। पारिवारिक समस्याओं से परेशान होकर 41 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया। निमगहना निवासी अलख राजपूत विगत कई दिनों से पारिवारिक समस्याओं से ग्रसित थे। जिससे वह डिप्रेशन में रहता था। परिवार के सभी सदस्य खेतों पर चल रही कटाई करने गए हुए थे। अलख ने मौका पाकर कमरे के अंदर गाटर में रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव के लोगों ने बताया कि अलख की शादी हो चुकी थी। उसका एक पुत्र है। अलख की मौत से उसकी पत्नी व परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।