फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: युवक ने गले में फंदा कसकर दी जान

विज्ञापन
नलकूप की कोठी जिसके अंदर मृतक द्वारा फांसी पर लटक कर जान दी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ककरबई। थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम हीरानगर में अज्ञात कारणों के चलते 32 वर्षीय किसान ने खेत पर ट्यूबवैल के कमरे में गले में फंदा कसकर जान दे दी।
हीरानगर निवासी करतार सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह यादव ने बृहस्पतिवार की रात में रस्सी के सहारे ट्यूबवैल कोठी के अंदर गले में फंदा कसकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को दोपहर बाद मृतक का बड़ा भाई विश्राम सिंह वहां पहुंचा तो उसे कोठी का एक गेट खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो भाई फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक के आत्मघाती कदम उठाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें