झांसी। कोतवाली के बड़ागांव गेट बाहर निवासी वीरू तिवारी ने कमरे के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
बड़ागांव गेट बाहर निवासी वीरू परिवार के साथ रहता था। जीविकोपार्जन के लिए वह प्राइवेट नौकरी करता था। सोमवार दोपहर उसने घर में खाना खाया। उसके बाद अपने कमरे में चला गया। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जब उसकी मां कमरे में पहुंची, तब उसका शव फंदे से लटका हुआ था। यह देखकर उसकी चीख निकल गई। परिवार में पत्नी समेत बच्चे हैं लेकिन, उसके सुसाइड करने की वजह साफ नहीं हुई।