फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नकदी व आभूषण लेकर प्रेमी से साथ चली गई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें बताया कि ढाई साल पहले उसकी पत्नी मप्र के ईंट-भट्टों पर मजदूरी करने गई थी। वहीं उसकी मुलाकात ग्राम बिहुनी थाना राठ निवासी अमर सिंह प्रजापति से हुई। आपस में दोनों की बातचीत होने लगी। उन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने की जानकारी होने पर वह पत्नी को घर ले आया था। लेकिन, वह चोरी-छिपे युवक से मोबाइल पर बातचीत करती रही। 30 सितंबर को वह बेटे का इलाज कराने झांसी गया था। इसी दरम्यान पत्नी घर में रखे गहने व नकदी लेकर युवक के साथ चली गई। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि प्रेमी के साथ गई महिला उम्रदराज है। उसके दो नाती भी हैं। जबकि, प्रेमी युवक की उम्र 35 साल है। यह मामला क्षेत्र में चर्चाओं में बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें