पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल, मासूम ने दी पिता की चिता को आग
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। मंगलवार को सुबह अपने घर पर फांसी लगाकर सूरज ने जान दे दी। सूरज की मौत के बाद परिवार में पत्नी और दो मासूम बच्चे रह गए हैं। पति9पत्नी विद्यालय में काम करके अपने परिवार को गुजारा करते थे और प्रसन्नता से उनका जीवन चल रहा था। सूरज के इस आत्मघाती कदम से पत्नी की मांग का सिंदूर मिट गया और दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए छिन गया। मृतक का शव देखकर मासूम बच्चों की आंखें नम हो गईं। मृतक को मासूम बेटे ने जब मुखाग्नि दी तो सभी की आंखे नम हो गई।