फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: स्टेशन पर ट्रैक्टर से रगड़ती हुई गुजरी ट्रेन, बड़ा हादसा होने से बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
- बड़ी लापरवाही आई सामने
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी लापरवाही सामने आई। यहां बालू डालने पहुंचा ट्रैक्टर ट्रैक के इतने नजदीक पहुंच गया कि ट्रेन उससे रगड़ती हुई गुजर गई। इस मामले में आरपीएफ ने ट्रैक्टर को सीज कर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच के भोपाल एंड पर निर्माण कार्य चला रहा है। शुक्रवार की दोपहर यहां एक ट्रैक्टर बालू डालने पहुंचा था। इसी बीच वह रेल ट्रैक के बेहद करीब पहुंच गया। इसी दरम्यान विलासपुर से अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रैक से गुजरी और ट्रैक्टर से रगड़ खाती हुई आगे निकल गई। इससे ट्रैक्टर का हुड क्षतिग्रस्त हो गया। इससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन मौके पर पहुंची आरपीएफ ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार कौशिक ने बताया कि ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया है। साथ ही ट्रैक्टर चालक शंकरगढ़ निवासी बृजेंद्र राजपूत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें