झांसी। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए शनिवार को इलाइट और जेल चाैराहे का निरीक्षण किया। इस दाैरान जाम में बाधा बनने वाले कारणों को सुधारने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद झा, सीओ ट्रैफिक स्नेहा तिवारी ने यातायात में बाधा बन रहे कुछ बिजली के खंभों, सड़क किनारे खड़े ठेलों को चिह्नित किया। सड़क के समतलीकरण के भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। ब्यूरो