फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: मेडिकल कॉलेज में इस महीने हुई तीसरी चोरी, दहशत में कर्मचारी ने छोड़ा आवास

Sun, 21 Aug 2022 01:03 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बताया गया कि पटल परिवर्तन के बाद वो चार्ज दे रहा था। इसमें काफी रात हो गई। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। इसमें चोर दिखाई भी दे रहे हैं। चूंकि, फार्मासिस्ट अकेले रहता है और घटना के बाद वो दहशत में आ गया। फिर उसने सरकारी आवास छोड़ दिया। साथी कर्मचारियों ने बताया कि अब फार्मासिस्ट गुमनावारा में किराए का मकान लेकर रहने लगा है।
विज्ञापन
झांसी मेडिकल कॉलेज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज कैंपस में बने कर्मचारियों के आवासों में चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को कॉलेज में चोरी की तीसरी वारदात हो गई। चोरी की घटना से दहशत में आए एक कर्मचारी ने सरकारी आवास छोड़ दिया है।
विज्ञापन


अगस्त के शुरूआती सप्ताह में मेडिकल कॉलेज कैंपस में टाइप-2 आवास में रहने वाले एक बाबू के घर में चोर घुस गया था। चोरी करते समय किसी व्यक्ति ने उसे देख लिया तो शोर मचा दिया। इसके बाद परिजनों ने चोर को पकड़ लिया और उसकी धुनाई शुरू कर दी। मौका पाकर चोर भागने में कामयाब हो गया। इसके बाद पिछले सप्ताह एक फार्मासिस्ट के घर का ताला तोड़कर चोर घुस गए और दो मोबाइल समेत 25 हजार रुपये नकद उड़ाकर रफूचक्कर हो गए।

बताया गया कि पटल परिवर्तन के बाद वो चार्ज दे रहा था। इसमें काफी रात हो गई। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। इसमें चोर दिखाई भी दे रहे हैं। चूंकि, फार्मासिस्ट अकेले रहता है और घटना के बाद वो दहशत में आ गया। फिर उसने सरकारी आवास छोड़ दिया। साथी कर्मचारियों ने बताया कि अब फार्मासिस्ट गुमनावारा में किराए का मकान लेकर रहने लगा है।
विज्ञापन


ये मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि चोरों ने शुक्रवार को एक लैब टेक्नीशियन के घर के ताले चटका दिए। कर्मचारियों का कहना है कि आवास के आसपास बड़ी-बड़ी झाड़ियां हो गई हैं। इसके अलावा टाइप-1 आवास के पास बाउंड्रीवाल भी टूटी हुई है। यहीं से चोर दाखिल होकर झाड़ियों में छुप जाते हैं। फिर मौका पाकर घटना को अंजाम देकर भाग जाते हैं। इसकी शिकायत कॉलेज प्राचार्य से भी चुके हैं।

कर्मचारियों के मुताबिक उन्हें आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही बाउंड्रीवाल का निर्माण कराकर झाड़ियां कटवाई जाएंगी। डॉक्टरों के आवासों के पास की झाड़ियां तो कट गईं मगर कर्मचारियों के क्वार्टरों के पास कुछ नहीं हुआ। कैंपस में पुलिस चौकी बनी हुई है। चौकी इंचार्ज को कॉलेज के सिक्योरिटी गार्डों की मदद से गश्त बढ़ाने के लिए कहा गया है।

15 दिनों में दो चोर गार्ड ने पकड़े भी हैं। सिक्योरिटी मोबाइल सेवा भी शुरू की गई है। कैंपस का कोई भी स्टाफ फोन करेगा तो पांच मिनट में टीम पहुंचेगी। बाउंड्रीवाल के लिए पैसा आ गया है। कार्यदायी संस्था भी नामित हो चुकी है। जल्द निर्माण शुरू हो जाएगा। - डॉ. एनएस सेंगर, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें