फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बकायेदार का मीटर उतारने गई टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- सरकारी रसीद और दस्तावेज भी फाड़े, सब स्टेशन पर तैनात कर्मी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन


फोटो....
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला सूती मिल बाहर में कनेक्शन काटने गई बिजली विभाग की टीम को आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सरकारी रसीद बुक व दस्तावेज फाड़कर फेंक दिए। दोबारा आने पर जाने से मारने की धमकी दी। इस मामले में सूती मिल पावर हाउस में कार्यरत टीजी-टू (तकनीशियन) सतीश कुमार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दर्ज कराई रिपोर्ट में उसने बताया कि वह बुधवार को संविदाकर्मी रविंद्र और शिवकांत के साथ 6 माह के बकाये के कारण रवि रायकवार के कटे कनेक्शन का मीटर उतारने गए थे। जैसे ही दीवार पर लगे मीटर को उखाड़ने लगे वैसे ही रमेश रायकवार ने गाली-गलौज करते हुए अपने पुत्र रवि रायकवार, रमेश रायकवार को आवाज लगाकर मारने के लिए कहा। रवि, रमेश व रवि के छोटे भाई ने लात-घूंसों से जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। सरकारी रसीद बुक व दस्तावेज फाड़कर फेंकते हुए धमकाया कि दोबारा आए तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें